आगरा। सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आई, जिसको रूस की एक महिला पर्यटक के साथ असहज अनुभव के रूप में दर्शाया जा रहा है, उक्त पोस्ट के उपरांत सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार की भ्रामक एवं तथ्यहीन टिप्पणियां प्रसारित होने लगीं। उक्त वीडियो में कहीं भी महिला के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़, फब्तियां कसने अथवा अन्य आपत्तिजनक घटना परिलक्षित नहीं हुई। महिलाओं के सम्मान एवं गरिमा से जुड़े विषय अत्यंत संवेदनशील हैं। अतः असत्य तथ्यों एवं भ्रामक सूचनाओं के माध्यम से सामाजिक सौहार्द एवं जनभावनाओं को प्रभावित करने का प्रयास अनुचित है। ऐसे मामलों में भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। "अतिथि देवो भवः" की भावना के अनुरूप आगरा पुलिस सभी पर्यटकों एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।