फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इंटरस्टेट कराटे चैंपियनशिप में आगरा के खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक

आगरा। हाथरस में आयोजित 14वीं इंटर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में कुल 20 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन वर्ल्ड बुडो फेडरेशन द्वारा किया गया, जबकि संचालन फेडरेशन के अध्यक्ष एमएस समुराई ने किया। प्रतियोगिता में आगरा के अलावा हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, गाज़ियाबाद और मथुरा के खिलाड़ियों ने भाग लिया। आगरा से रेफरी की भूमिका में नितिन सोलंकी एवं जज के रूप में देवजीत घोष मौजूद रहे। आगरा के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। स्वर्ण पदक जीतने वालों में क्रिशा सिंघल, आयरा त्यागी, अविराज, रिया त्यागी, पल्लवित, लक्षिता यादव, खुशनुमा, शिवा बघेल, अभिराज, आर्यन, देवांश और माधव शामिल रहे। रजत पदक अध्या अग्रवाल, कृषिका, भूमिक, अध्विक अग्रवाल, शिफा बख्श, अंकुश बघेल, मनीषा और शौर्य ने जीते। वहीं कांस्य पदक रेनित बजाज, रौनव जैन, आरवी जैन, प्रत्यक्ष शर्मा और रोहान खान के खाते में आए। प्रतियोगिता के दौरान प्रभात गुप्ता, भूपेंद्र चौधरी, श्याम लाल यादव, गोविंद सेन, अभय नागर, समीर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें