आगरा नगर निगम ने सड़क किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमण कर व्यवसाय कर रहे तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की। नगर निगम ने फुटपाथ पर अवैध कब्जा करने वालों से 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूलते हुए अतिक्रमण हटवाया। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सड़क और फुटपाथ पर फैली निर्माण सामग्री और अतिक्रमण न केवल यातायात में बाधा बनते हैं, बल्कि धूल उड़ने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता है, जो आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और तेज की जाएगी।