उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दोनों कॉरिडोर का निर्माण कर तेज कर दिया है। यमुना नदी, रावली और हरीपर्वत पर स्टील गर्डर से पुल बनेंगे। डिपो में तीनों जगह के गर्डर आ गए हैं। अगले महीने से पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। स्टील गर्डर काफी टिकाऊ है, जिनकी मियाद 100 साल से अधिक है।