फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रामलाल वृद्धाश्रम तक पहुंचा बाढ़ का पानी, फंस गए बुजुर्ग

धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 01:10 PM IST

आगरा के कैलाश मंदिर में यमुना की बाढ़ का पानी भर गया है। रामलाल वृद्धाश्रम का रास्ता छह दिन से बंद है। यहां 380 वृद्ध निवासरत हैं जिनके लिए खाद्य सामग्री से लेकर दवाइयां व अन्य जरूरत का सामान ट्रैक्टर से पहुंचाया जा रहा है। कैलाश मंदिर के पीछे बना रामलाल वृद्धाश्रम यमुना की बाढ़ के कारण चारों तरफ पानी से घिर गया है। रास्ते में तीन फीट पानी भरा है। आश्रम तक पैदल, दोपहिया वाहन और नहीं पहुंच पा रही है। बाढ़ के पानी से रास्ता बंद होने के कारण आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग 20 से अधिक लोग बेघर कैलाश गांव में 20 से अधिक घरों में पानी भर गया है। लोग बेघर हो गए हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविर बनाया है, लेकिन राहत शिविर में रहने की बजाय लोग अपने रिश्तेदारों के घर रुके हुए हैं। यहां 4 से 5 फीट तक पानी भरा है। नगला नातू निवासी राजू ने बताया कि वह अपने ट्रैक्टर से आश्रम में रहने वाले लोगों को सामान पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा आश्रम तक सामान पहुंचाने का और कोई दूसरा तरीका नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें