फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:लापरवाही पर कार्रवाई, चार पंचायत सहायकों की सेवा समाप्त

पंकज जैन Updated Sat, 27 Jun 2026 02:43 PM IST

लापरवाही पड़ी भारी, चार पंचायत सहायकों की सेवा समाप्त ग्राम पंचायत ने भेजे थे हटाने के प्रस्ताव, 135 को नोटिस जारी कर मांगा जवाब आगरा। गांवों के विकास कार्यों में लापरवाही बरतना पंचायत सहायकों को भारी पड़ गया। समीक्षा बैठक में सच्चाई सामने आने के बाद उन्हें सेवा मुक्त कर दिया गया। इनमें बलाई पंचायत के नवीन कुमार, औंध की नीतू, नगला दलेल की रूबी, करकौली के राहुल शामिल हैं। इसके साथ ही ग्राम पंचायत के स्वयं स्रोतों से अर्जित राजस्व को पंचायत के खाते में जमा न करने पर 135 पंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि चार पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायतों से हटाने के प्रस्ताव आए थे। उनके खिलाफ कार्य में लापरवाही बरतने और नियमों के अनुरूप कार्य न करने की शिकायतें थीं। इनकी सेवा समाप्त कर दी गई है। इसके के साथ ही 135 पंचायत सहायकों के विरुद्ध ओएसआर से अर्जित आय ग्राम पंचायत के खाते में जमा और नियमित उपस्थिति दर्ज न करने जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। संवाद

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें