आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के पर्चा काउंटर पर एसी लग गए हैं। अब मरीजों को गर्मी से राहत मिलेगी। मेडिसिन और त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में भी एसी लगाए जा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि ओपीडी के पर्चा-दवा काउंटर पर छह एसी लगवाए गए हैं। मरीजों को लाइन में लगने पर गर्मी की परेशानी नहीं होगी। जहां डॉक्टर मरीजों को देखते हैं, वहां पर भी एसी लगवाए जा रहे हैं। ये अगले सप्ताह से शुरू हो जाएंगे। इसमें पहली मंजिल और दूसरी मंजिल पर एसी लगाए जाएंगे।