आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा हो गया गया। प्रतापपुरा क्षेत्र में खुदाई कर रही एक भारी-भरकम क्रेन अचानक असंतुलित होकर पास में स्थित शराब के ठेके और एक मकान पर जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्रेन गड्ढे के किनारे से मिट्टी धंसने के कारण संतुलन खो बैठी और बगल की इमारतों की ओर झुक गई। हादसे में ठेके और मकान को नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।