फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आगरा में उधार पेठा न देने पर दुकान में घुसकर दबंगों ने दुकानदार को पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद

उत्तर प्रदेश के आगरा में उधार पेठा न देने पर दबंगों ने दुकानदार को जमकर पीटा। घटना ताजगंज थाना क्षेत्र की सोमवार शाम पांच बजे की है। यहां ताजमहल के पास एक पेठे की दुकान पर युवक पेठा लेने आया। वह दुकानदार से उधार पेठा मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद दुकान में घुसकर दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो सामने आया है। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें