फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आगरा में शुरू हो रही UPAPICON की दो दिवसीय कार्यशाला, 500 से अधिक चिकित्सक होंगे शामिल

आगरा में दो दिवसीय UPAPICON की कार्यशाला शनिवार से शुरू हो रही है। इसमें 500 से अधिक चिकित्सक शामिल होंगे। शुक्रवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में जानकारी देते हुए प्रोफेसर पीके महेश्वरी ने बताया कि इसमें मिर्गी के दौरे, लकवा, हृदय रोग, गठिया रोग समेत अन्य बीमारियों का इलाज कैसे किया जाए और सस्ता इलाज कैसे मरीजों मिले। इसके बारे में विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। डॉक्टर मनीष बंसल ने बताया कि बरसात में मच्छर जनित बीमारियां बहुत बढ़ती हैं। इसमें मलेरिया, डेंगू सबसे ज्यादा फैलता है। इस पर भी नए उपचार और बचाव के बारे में भी व्याख्यान होंगे। डॉक्टर अंजना पांडे ने बताया कि इसमें देश भर से नामी शिक्षक शामिल होंगे। इसमें 200 से अधिक पीजी स्टूडेंट अपना शोध पत्र भी प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें