आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में सुल्तानगंज की पुलिया स्थित पेंट शोरूम में फिर चोरी हो गई। 48 घंटे में चोर इस शोरूम में दूसरी बार घुसे और लाखों के माल पर हाथ साफ कर ले गए। पेंट कारोबारी की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।