फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आगरा में हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, लगाए दमदार शॉट

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Sep 2024 10:34 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को क्रीड़ा भारती की हॉकी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में चार टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में छावनी परिषद पूर्व माध्यमिक विद्यालय और बालक वर्ग में कैंट इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही। शनिवार को सबसे पहले बालिका वर्ग का छावनी परिषद पूर्व माध्यमिक विद्यालय और बीडी जैन कॉलेज में मैच हुआ। इसे छावनी परिषद विद्यालय ने 2-1 से जीता। दूसरा मैच बालक वर्ग का रेनबो स्कूल और कैंट इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इसे कैंट इंटर कॉलेज ने 3-1 से जीता। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. रीनेश मित्तल, महानगर अध्यक्ष परमजीत सरना, ब्रज प्रांत सहमंत्री मोहित वर्मा, बमरौली कटारा स्थित कृष्णा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके गौतम, डॉ. जयशंकर यादव, आगरा हॉकी संघ सचिव संजय गौतम एवं मो. खलील ने किया। निर्णायक की भूमिका प्रशांत शुक्ला, अमित सक्सेना, आशा कुमारी, मधु कुमारी, पूजा कुमारी और आरती ने निभाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें