उत्तर प्रदेश के आगरा में गोशाला में दो गाय मृत और एक बीमार होने की सूचना पर अछनेरा नगरपालिका परिषद के सभासद पति मुकेश धनगर पहुंचे। यहां पर उनके और गोशाला संचालक के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। एसडीएम किरावली सचिन राजपूत ने नायब तहसीलदार हरिलाल चौधरी को भेजकर जानकारी ली। ईओ के.के भड़ाना ने बताया कि गाय चार दिन से बीमार थी। उसका उपचार कराया गया। लेकिन वह नहीं बच सकी। उसका अंतिम संस्कार कराया गया है। मामला अछनेरा के रायसभा मार्ग पर स्थित कान्हा गौशाला का है।