आगरा स्मार्ट सिटी के शास्त्रीपुरम में बारिश के बाद लोगों के लिए पानी मुसीबत बन गया है। यहां ए ब्लॉक के घरों में पानी भर गया है, तो वहीं शिव सुपर मार्केट भी जलभराव की चपेट में है। ऐसे में मौका मिल गया है पम्प वालों को, जो 500 रुपये लेकर पानी निकाल रहे हैं।