फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आगरा में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन मलपुरा के घड़ी हरलाल गांव में किया गया। इसमें आधा सैकड़ा से अधिक मरीजों ने डॉक्टर से परामर्श ली। उन्हें उचित सलाह के साथ आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। चिकित्सकों ने मरीजों को निशुल्क परामर्श देकर निशुल्क दवाएं वितरित कीं। स्थानीय लोगों के द्वारा अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम की जमकर सराहना की गई। चिकित्सक धारा सिंह ने बताया कि ज्यादातर खांसी,जुकाम बुखार,जोड़ों के दर्द,हाई ब्लड प्रेशर आदि के मरीज ज्यादा मात्रा में पहुंचे है।इस दौरान ब्रजकिशोर,शिशुपाल सिंह,धर्मेश सिंह,शैलेंद्र कुमार,चंद्रभान सिंह,प्रेमवीर सिंह,राजेंद्र सिंह,होतम सिंह, गिर्राज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें