फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आगरा के अकोला में डीएपी के लिए मारा-मारी, क्षेत्रीय सहकारी समिति पर लगी लंबी लाइन

धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Oct 2024 02:38 PM IST

आगरा के अकोला की क्षेत्रीय सहकारी समिति पर डीएपी खाद के लिए मारा-मारी हो रही है। आलू और गेहूं की बुवाई का समय चल रहा है। किसान डीएपी के लिए परेशान हैं। हालांकि सरसों की बुवाई तो कर दी गई है लेकिन आलू और गेहूं की बुवाई के लिए डीएपी की आवश्यकता है। अकोला क्षेत्रीय सहकारी समिति पर कल शाम को एक गाड़ी डीएपी आने पर जैसे ही किसानों को पता लगा सुबह 6:00 बजे से लाइन लगाना शुरू हो गया है। समिति के सचिव फतेह सिंह चौधरी तथा एडीओ सहकारिता कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक लगभग ढाई हजार डीएपी के कट्टे बनते जा चुके हैं। आज एक गाड़ी 500 बोरी की आई है। इसके लिए आधार कार्ड और खतौनी की नकलके आधार पर किसानों को डीएपी वितरित की जा रही है। भीड़ को देखते हुए पीआरबी 112 नंबर को बुलाकर व्यवस्था कराई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें