आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फतेहाबाद में झोलाछाप की दुकान पर सील लगाई। पूर्व में कार्रवाई के 24 घंटे बाद ही झोलाछाप दुकान का ताला खोल कर मरीजों का इलाज करने लगा था। बुधवार को पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और सील लगा दी। मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है। सीएमओ डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस भेज कर दुकान पर सील लगवा दी है। आरोपी झोलाछाप के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए भी टीम को निर्देशित कर दिया है।