आगरा के थाना डाैकी की कबीस पुलिस चाैकी में बृहस्पतिवार दोपहर को आटा चक्की मालिक केदार सिंह (52) की माैत हो गई। उनको धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में चार पुलिसकर्मी पूछताछ के लिए पकड़कर लाए थे। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने चाैकी में थर्ड डिग्री दी। मुंह में कपड़ा ठूंसकर पीटा। पिटाई से हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए। दो घंटे बाद अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण माने। मृतक की पत्नी ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।