फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: समाज के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे महाराजा सूरजमल

आगरा के नगर पंचायत किरावली के कैंप कार्यालय पर बृहस्पतिवार शाम को 4 बजे महाराजा सूरजमल का 262वां बलिदान दिवस मनाया गया। पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह और चेयरमैन प्रवीना सिंह इंदौलिया ने महाराजा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दाैरान चाैधरी उदयभान ने कहा कि महाराजा ने कभी अंग्रेजों की अधीनता नहीं स्वीकारी और अपनी लड़ाई जारी रखी। वह पूरे समाज के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। कार्यक्रम में अशोक लवानियां, प्रेम सिंह इंदौलिया, रामनरेश इंदौलिया, पवन इंदौलिया, गुड्डू प्रधान, मलखान सिंह इंदौलिया, दुर्ग सिंह इंदौलिया और गीतम सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें