फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 बालिका बास्केटबॉल खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, 12 सदस्यीय टीम भी होगी जल्द घोषित

आगरा। 22 से 28 जुलाई तक गलगोटिया यूनिवर्सिटी, नोएडा में आयोजित होने वाली यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए आगरा की बालिका टीम का प्रारंभिक चयन कर लिया गया है। जिला बास्केटबॉल संघ ने 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 16 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 12 खिलाड़ी चैंपियनशिप में आगरा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ. हरि सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज में चल रहा है। शिविर के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीकी दक्षता और मैच प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम टीम घोषित होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें