आगरा। संकल्प मानव सेवा संस्था की ओर से अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगा। इसमें उत्साह दिखाते हुए 14 लोगों ने रक्तदान किया। इनको अमर उजाला फाउंडेशन और ब्लड बैंक की ओर से प्रशस्ति और प्रमाणपत्र दिए गए। संस्था अध्यक्ष उमेंद्र राजपूत ने बताया कि अब तक 43 बार रक्तदान कर चुके हैं। शिविर में विजय सिंह, मिथुन कुमार, मुन्नालाल, नवलकिशोर, शिवम, अमित, अनिल, अरुण, रूपेंद्र सिंह, उदयभान, रोहित, देवी सिंह और संजय सिंह ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू सिंह और काउंसलर प्रमोद कुमार मौजूद।