आगरा। बरौली अहीर क्षेत्र में 1200 मीटर सड़क का निर्माण कार्य सांसद के पत्र के बावजूद अधर में लटका हुआ है। करभना दोपहरी की थार से नगला तलफी को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती है। सड़क निर्माण में हो रही देरी से स्थानीय लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ रही है।