आगरा। संत निरंकारी मिशन की ओर से कमला नगर स्थित सिंधु भवन में लगे शिविर में 118 लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि निरंकारी संत निकाराम ने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की प्रेरणा से मरीजों की जान बचाने के लिए लोगों ने रक्तदान किया। सभी को प्रमाणपत्र भी दिए गए। जोनल इंचार्ज एचके अरोड़ा और ब्रांच मुखी जयश्री कर्मचंदानी ने बताया कि मरीज सेवा के लिए हर महीने रक्तदान शिविर लगेगा। शिविर में संयोजक मुनीश कुमार, महेश चौहान, रवि मल्होत्रा, अन्नू सजनानी, उमेश सिंह, रवि भल्ला, डॉ. नीतू चौहान का योगदान रहा।