उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक आगरा में बृहन्महाराष्ट्र मंडल नवी दिल्ली द्वारा आयोजित एक सभा में पहुंचे। जहां पर उन्होंने मराठी भाषा में सभा मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस पहले राज्यपाल रामनाईक ने आगरा में किले का भी भ्रमण भी किया। सूत्रों के मुताबिक, किले में मौजूद एक शिलालेख पर छत्रपति शिवाजी के बारे में कुछ गलत इतिहास दर्ज था जिसे उन्होंने ठीक भी कराया।