फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: आगरा में पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने तले पकौड़े

Fri, 17 Sep 2021 06:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

आगरा में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को शुक्रवार को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर के प्रवेश द्वार संख्या दो के पास पकौड़े बनाकर बेचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस सरकार में युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। युवाओं को पकौड़े बचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन में संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवार, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, बिलाल अहमद, प्रदेश महासचिव ललित त्यागी, अंकुश गौतम, प्रदेश सचिव नितिन प्रताप, कुलदीप दीक्षित, आशीष कुमार प्रिंस, राष्ट्रीय संयोजक मान्या शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें