फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने खुशनुमा किया ताजनगरी का मिजाज

Sat, 22 Jul 2017 11:24 PM IST
सतेंद्र सिंह, अमर उजाला टीवी/ आगरा

ताजनगरी आगरा में शनिवार सुबह हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। बारिश से जहां तापमान में कमी आई वहीं मौसम भी सुहावना और खुशनुमा हो गया है। सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश का लोगों ने खूब आनंद उठाया। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक तो नहीं हुई लेकिन काफी तेज आई बारिश के कारण धरती से जो खुशबू उठी उसकी बात ही अलग थी। वहीं दोपहर में जब फिर से धूप निकली तो लोग पसीने तरबतर नजर आए वहीं बारिश के बाद उमस के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें