कृषि कानून के विरोध में जहां एक तरफ दिल्ली में सैकड़ों किसान आंदोलनरत हैं, वहीं कुछ संगठन इन कानूनों के समर्थन में आ गए हैं। आगरा के फतेहपुर सीकरी में गुरुवार को किसान सेना के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून के समर्थन में प्रदर्शन नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व प्रधान बंटी सिसोदिया ने कहा कि ये कृषि कानून किसानों के हित में है, लेकिन विरोधी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं। प्रदर्शन के बाद किसान सेना के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली को रवाना हो गए।