फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में आग से मचा हाहाकार: चार जूता फैक्टरियों में हुईं घटनाएं, गैस पाइपलाइन में भी भड़की ज्वाला

Mon, 11 Apr 2022 04:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

आगरा में सोमवार की सुबह चार जूता फैक्टरियों में भीषण आग लग गई। तीन घटनाएं सिकंदरा क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में हुईं, जबकि एक सदर क्षेत्र की है। चारों घटनाएं एक के बाद एक हुईं, जिससे हड़कंप मच गया। एक फैक्टरी में दो मजदूर झुलस गए। वहीं दयालबाग के नगला बूढ़ी में सोमवार सुबह तकरीबन 8.30 बजे ग्रीन गैस की पाइपलाइन में धमाके के बाद आग लग गई। इस घटना में दो बच्चे झुलस गए। आग से झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएफओ अक्षय रंजन शर्मा कहना है कि फैक्टियों में आग लगी है। सभी जगह दमकलों ने काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट आया है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें