फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अपनी बैंक डिटेल्स या ओटीपी किसी से न करें साझा

Wed, 25 Dec 2024 09:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को जिला पुलिस की तरफ से संबंधित क्षेत्रों में महिलाओं, बालिकाओं एवं आम लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को बताया कि अपनी बैंक डिटेल्स, ओटीपी किसी को भी साझा न करें। साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 190 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन

जिले के सभी थाना क्षेत्रों के अंतर्गत महिला बीट पुलिस कमियों ने स्कूल-कॉलेजों, गांव, कस्बा, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर महिला-बालिकाओं एवं आम लोगों को साइबर अपराध से बचाने के लिए जागरूक किया गया। महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने बैंक डिटेल्स या ओटीपी किसी से साझा न करें।
अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें। मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें। सार्वजनिक वाई-फाई पर संवेदनशील जानकारी साझा न करें। साइबर सुरक्षा टिप्स का पालन करें। साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर उन्हें सरकार द्वारा सशक्तिकरण और कल्याण के लिए चलाई जा रही कई योजनाएं के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें