फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: उपमुख्यमंत्री ने जनता दरबार लगाकर सुनीं लोगों की शिकायतें, अफसरों को निस्तारण कराने के निर्देश

Sat, 30 Apr 2022 02:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

दो दिवसीय मथुरा दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उपमुख्यमंत्री का जनता दरबार पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सुबह 10:30 बजे लगाया गया। इस दौरान कई फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने उनकी शिकायतों को सुनीं और संबंधित अधिकारी को शिकायतों का निस्ताकरण कराने के लिए निर्देश दिए।

इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक घर में नल से शुद्ध पानी की उपलब्धता और शिक्षा के स्तर को उच्च श्रेणी का बनाने का है। प्रत्येक गरीब को उसके हक का पूर्ण राशन, चिकित्सा का पूर्ण लाभ और रहने के लिए पक्के मकान उपलब्ध कराए जाएं। मथुरा को एक मॉडल के रूप में विकसित करें। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें