आगरा के बल्केश्वर में 21 जनवरी को शराब के ठेके के दो कर्मचारियों की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। दोनों कर्मचारियों की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि ठेके के सेल्समैन के जीजा ने की थी । आरोपी जीजा लूट के इरादे से के ठेके पर आया था, जिसने पहले तो नींद की गोली खिलाकर दोनों कर्मचारियों को बेहोश किया और फिर गला दबाकर उन्हें मौत की नींद सुला दिया। हत्या के बाद आरोपी वहां से नकदी लूट कर फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ मे जुट गई है ।