आगरा में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कार्रवाई से नशे की दवाइयों के पूरे रैकेट और नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। ये दवाइयां आगरा में जमा की जाती हैं। यहां सस्ती ड्रग्स को महंगी दवा के खाली कैप्सूल में डालकर नई पैकिंग कर नौ राज्यों में सप्लाई की जाती है। इस रैकेट में 100 से ज्यादा लोग शामिल हैं। तस्करों ने पांच वर्षों में करोड़ों रुपये की कमाई की है।