प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं क्योंकि इस योजना की अपनी एक पात्रता सूची है और जो लोग इस पात्रता सूची में हैं सिर्फ वे ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं और कौन नहीं हैं।
अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं, पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग भी दी जाती है जिसके लिए प्रशिक्षण चलने तक रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है। इस ट्रेनिंग द्वारा लाभार्थियों को उनके काम में और बेहतर किया जाता है और उन्हें एडवांस प्रशिक्षण दिया जाता है।