ग्लासगो में चल रहे विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और वर्ल्ड नंबर-8 किदांबी श्रीकांत के साथ ही पुरुष वर्ग में भारत के बी.साई प्रणीत प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं । वहीं बात करें पीवी सिंधु की तो वो पहले ही प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना चुकी हैं।