मैच फिक्सिंग के आरोप में बैन झेल रहे पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर इंग्लैंड में केंट के खिलाफ वापसी कर रहे हैं। यहां टेस्ट मैच के दौरान आमिर का एक वीडियो धूम मचा रहा है। दरअसल आमिर उसी धार के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं और उनकी एक यॉर्कर बॉल का वीडियो वायरल हो रहा है।