IPL 10 के दसवें मैच में मुंबई ने हैदराबाद को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने मुंबई को 158 रनों का लक्ष्य दिया जिसे मुंबई ने 8 गेंद रहते हासिल कर लिया। जसप्रीत बुमराह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया । बुमराह ने 4 ओवर में 24 रन देखर तीन अहम विकेट झटके।