भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही चार टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट भारत ने जीत लिया। बेंगलुरु में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने रोमांचक मुकाबले में ऑस्टेलिया को 75 रनों से हरा दिया। भारत की ओर से लोकेश राहुल के दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया और अश्विन-जडेजा की फिरकी जोड़ी के आगे कंगारुओं ने घुटने टेक दिए। भारत से मिले 188 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मेहमान टीम दूसरी इनिंग में महज 112 रन पर ढेर हो गई। भारत की तरफ से ये चौथा सबसे कम स्कोर था जिसे भारत ने डिफेंड किया । वहीं अश्विन ने अपने करियर में 25वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया। आर.अश्विन अनिल कुंबले के बाद सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।