कोलकाता में खेला गया दूसरा वनडे भी टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी में एक तरफ जहां कप्तान विराट कोहली ने शानदार 92 रन की पारी खेली तो वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने विकेट की हैट्रिक लगाई। बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 253 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 202 रनों पर ही ऑल आउट हो गई और भारत ने ये मैच 50 रनों से अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है।