गुजरात लॉयंस के कप्तान सुरेश रैना ने 84 रनो की शानदार पारी खेलते हुए टीम को चार विकेट से जीत दिलाई। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले फिलडिंग करने का निर्णय लिया। केकेआर की ओर से ओपनर सुनील नारायण ने 17 गेंदों पर 42 रन बनाए और रॉबिन उथप्पा ने 72 रन बनाए। दोनों की शानदार पारी की बदौलत केकेआर ने 187 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम गुजरात लॉयंस ने 18.2 ओवरों में छह विकेट पर 188 रन बनाकर मैच जीत लिया जिसमें कप्तान सुरेश रैना और मैकलम का अहम योगदान रहा।