फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा।

कुसमरा। नगर में स्थित नरायच बाबा धाम मंदिर में नव रात्रि के प्रथम दिवस पर श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें नगर सहित क्षेत्र की महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर नगर भ्रमण किया। रविवार को कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भाग लिया। कथा के दौरान पंडित शिवनारायण तिवारी आचार्य महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा का महत्व कल्पवृक्ष से भी बढ़कर है। कल्पवृक्ष केवल अर्थ, धर्म और काम की प्राप्ति करा सकता है, जबकि श्रीमद्भागवत कथा जीव को भक्ति, मुक्ति और मोक्ष का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि साक्षात श्रीकृष्ण का स्वरूप है। इसके एक-एक अक्षर में श्रीकृष्ण समाए हुए हैं। आचार्य ने कहा कि कथा का श्रवण समस्त दान, व्रत, तीर्थ और पुण्य कर्मों से बढ़कर है। इसके श्रवण से मनुष्य का कल्याण होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर अपने जीवन को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर परीक्षित ब्रजकिशोर गुप्ता,पवन तिवारी,जीतू गुप्ता,बलराम मिश्रा,बुऊआ गुप्ता,पराग पांडेय,गिरजा शंकर गुप्ता, प्रमोद गुप्ता,रिशी गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता,सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें