13 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। इस बार की महाशिवरात्रि इस लिए और भी खास हो जाती है क्योंकि महाशिवरात्रि पर 42 साल बाद सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। माना जाता है कि भगवान शिव पंच भूतों के स्वामी हैं। ऐसे में सर्वार्थ सिद्ध योग में महाशिवरात्रि का व्रत और शिव पूजन से हर मनोकामना पूरी होती हैं।