कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हो गया। सोमवार को ये जत्था काठगोदाम पहुंचा जहां बड़े धूमधाम से इनका स्वागत किया गया। बम बम भोले के जयकारों के साथ ये जत्था वहां पहुंचा और स्थानीय लोगों ने इनका स्वागत किया। इसके बाद ये जत्था अपने अगले पड़ाव अलमोड़ा के लिए रवाना हो गया।