हर उम्र के मर्दों की निगाहें मुस्कुराती हैं जब ट्रांसजेंडर सड़क से गुजरते हैं। कई अश्लील शब्द और संकेत इन्हें सड़कों पर निकलने से रोकते हैं। हवा में उड़ने की इनकी तमाम चाहतें तब मायूस हो जाती है, जब कुछ लोग कदम-कदम पर इनके शोषण के लिए लपकते हैं। कुछ ट्रांसजेंडर इन तमाम चक्रव्यूहों को तोड़ अफसाने रचती हैं। आज एक एसे ही ट्रांसजेंडर का अफसाना आपके लिए लाया है अमर उजाला टीवी।