फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी भाजपा में शामिल, ऐसा रहा फिल्मों से राजनीति तक का सफर

Wed, 02 Jan 2019 09:45 PM IST
बसंत कुमार वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Moshumi Chatterjee ने आज BJP की सदस्यता ग्रहण कर ली है। माना जा रहा है कि 2019 Lok Sabha Election में बंगाल में जीत हासिल करने के लिए मौसमी पर बड़ा दांव खेला जा सकता है। वैसे मौसमी के लिए राजनीति की राह नई नहीं है क्योंकि 2004 में  उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर कोलकाता उत्तर-पूर्व से लोकसभा चुनाव लड़ा था। 2019 लोक सभा चुनाव में भाजपा पश्चिम बंगाल को लेकर बड़ा दांव खेलना चाहती है। यही वजह है कि वो ममता दीदी के मैदान में ऐसे सिपहसालारों को इकट्ठा करने में जुटी है जो जनता से सीधे जुड़ कर पार्टी के जनाधार को मजबूत करने का काम कर सकें। ऐसे में बिल्कुल ताज्जुब नहीं होगा अगर 15 साल बाद, मौसमी एक बार फिर चुनावी मैदान में ताल ठोकें। इससे पहले बंगाल से ही बाबुल सुप्रियो लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें