सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि 1857 क्रांति सावरकर के बिना संभव नहीं थी, जबकि असल में उनका जन्म ही 1883 में हुआ था। पोस्ट में बताया जा रहा है कि यह बयान देश के गृह मंत्री अमित शाह का है। हमने इस दावे की पड़ताल की और सच सामने आया, उसके बारे में आपको बता रहे हैं, ताकि आप ऐसी अफवाहों से बच सकें।