देश में डिजिटल क्रांति लाने के लिए तैयार है जियो का नया फीचर फोन। जियो का ये फोन एंड यूजर यानी आम आदमी के लिए बनाया गया है। जियो के पहले फोन की पहली झलक आप देख रहे हैं सिर्फ अमर उजाला टीवी पर। जियो ने अपने इस फीचर फोन में वो सारे फीचर्स दिए हैं जो कि किसी भी स्मार्ट फोन में होते हैं। इस रविवार यानी 24 सितंबर से जियो के इस फोन की बिक्री शुरू हो जाएगी।