फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ: नाटी प्रस्तुति के लिए 600 महिलाओं ने एक साथ किया अभ्यास

Sat, 23 Jul 2022 05:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा

मिंजर मेले के शुभारंभ मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटी प्रस्तुति की जाएगी। शनिवार को ऐतिहासिक चौगान में इसका अभ्यास किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह आयोजन किया जाएगा। रविवार को मेले के शुभारंभ मौके पर इसकी प्रस्तुति दी जाएगी। नाटी के दौरान 600 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं प्रस्तुति देंगी। पारंपरिक वेशभूषा में यह प्रस्तुति दी जाएगी। सीडीपीओ राकेश चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए पिछले काफी दिनों से पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। गौरतलब है कि रविवार को ऐतिहासिक मिंजर मेले का शुभारंभ चंबा चौगान में होगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मेले का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ शीर्षक पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं चौगान में अपनी प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें