फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: विधायक का रोचक वीडियो हुआ वायरल, सादगी भरे अंदाज की खूब हो रही चर्चा

Fri, 08 Apr 2022 06:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर

विधानसभा क्षेत्र बड़सर से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व सीपीएस इंद्र दत्त लखनपाल के साथ क्षेत्र की एक बेटी से रोचक बातचीत करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में विधायक इंद्र दत्त लखनपाल इस बेटी के साथ पहाड़ी भाषा में बातचीत कर रहे हैं। यह लड़की विधायक के हर कार्यक्रम में पहुंच जाती है और विधायक को अपना दादू बताती है। इंद्र दत्त लखनपाल भी इस बेटी से सादगी भरे अंदाज में बातचीत करते और मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान बेटी ने इंद्र दत्त लखनपाल को गाना भी सुनाया जिस पर उन्होंने खूब ठहाके लगाए। जेब से निकालकर पैसे दिए तो बेटी ने कहा कि दादू को दो लाख रुपये तनख्वाह मिलती है। विधायक के सादगी भरे बातचीत के अंदाज के इस वीडियो की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें