फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: आयुर्वेदिक अस्पताल छोटा शिमला के बाहर वेतन नहीं मिलने से खफा मजदूरों ने किया प्रदर्शन

छोटा शिमला स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के बाहर शुक्रवार सुबह 11:30 बजे से सीटू के नेतृत्व में मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं दिया गया है, जिससे उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। सीटू नेताओं ने कहा कि न केवल मजदूरों को नियमित वेतन से वंचित किया गया है, बल्कि कुछ श्रमिकों को बिना किसी पूर्व सूचना के नौकरी से भी निकाल दिया गया है। उन्होंने मांग की है कि सभी मजदूरों को शीघ्र वेतन दिया जाए और जिन श्रमिकों की सेवाएं समाप्त की गई हैं, उन्हें बहाल किया जाए।  सीटू के राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि  यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें