हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में हरीकेश मीणा की अंतरिम जमानत पर आज सीबीआई अपना पक्ष रख रही है। इसके लिए गुरुवार सुबह ही सीबीआई की टीम हाईकोर्ट पहुंच गई थी। हाईकोर्ट ने अभी फिलहाल मीणा को अंतरिम जमानत दे रखी है। न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत इस मामले को सुनवाई कर रही है।